कल संपूर्ण 24 पर्चे होंगे बखान

श्री रामदेव बाबा जम्मा जागरण

* श्रीनिवास आसोपा और साथी देंगे प्रस्तुति
अमरावती/दि.22 – भगवान श्री रामदेव बाबा के सभी 24 पर्चो का संगीतमय बखान सुनना है तो श्रध्दालु कल रविवार 23 अगस्त को दोपहर 4 बजे राजापेठ स्थित श्री रामदेव बाबा मंदिर पहुंच जाए. वहां प्रयाल परिवार की ओर से जम्मा जागरण का आयोजन किया गया है. जिसमें शहर के युवा और उदीयमान जसगायक श्रीनिवास आसोपा एवं उनके साथी यह प्रस्तुति देंगे. शहर के युवा जसगायक श्रीनिवास आसोपा स्वयं बाबा रामदेव के परम भक्त हैं. उसी प्रकार भक्ति भावना से जुडे सभी प्रकार के आयोजनों में प्रस्तुति देते हैं. आयोजकों ने कल के जम्मा आयोजन में अवश्य लाभ लेने का आग्रह कर पुन: अधोरेखित किया कि बाबा के सभी 24 पर्चो का बखान होने जा जा रहा है.

Back to top button