पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने की सांसद राहुल गांधी की पुणे में अगुवानी

पुणे/दि.22 – कांग्रेस द्वारा पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आज दोपहर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुणे आगमन हुआ. इस समय अमरावती जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने सांसद राहुल गांधी की पुणे में अगुवानी करते हुए उनका स्वागत किया. बता दे कि, आज 22 अगस्त को पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर विगत दो-तीन दिनों से पुणे में मौजुद है तथा युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होेंने पुणे की विभिन्न कोचिंग क्लासों का दौरा कर विद्यार्थियों से सीधे संवाद भी साधा है. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आज शाम 5 बजे से पुणे में प्रारंभ हुआ. जिसमें सांसद राहुल गांधी द्वारा छात्रों के साथ संवाद साधते हुए मार्गदर्शन किया जाएगा.

Back to top button