परसों करेंगे प्रस्थान साइकिल जातरु

विलास इंगोले, दीपक साहू सम्राट दिखाएंगे हरी झंडी

अमरावती/दि.24- प्रभात चौक के प्राचीन रामदेव बाबा मंदिर के पुन: निर्माण की अर्जी लेकर पिछले 19 वर्षों से अमरावती से रामदेवरा 1300 किमी की कठिन साइकिल यात्रा करने वाले पूनमचंद पंचारिया के नेतृत्व में 19 साइकिल जातरु परसों 26 अगस्त को प्रस्थान करेंगे. मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, दीपक साहू सम्राट, चेंबर के अध्यक्ष विनोद कलंत्री, सुनील सुशील गांधी, अशोक मूंधडा, सत्यनारायण खंडेलवाल आदि प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे और साइकिल जातरुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. उससे पूर्व प्राचीन मंदिर की सबेरे की ज्योत आरती होगी.
पूनमचंद पंचारिया ने बताया कि, उनके संग मुरलीधर पंचारिया, देवेंद्र सूर्यवंशी, ललित सूर्यवंशी, करण उपाध्याय, लोकेश उपाध्याय, सुभाष जावरकर, प्रज्वल बोरकर, स्वप्निल गट्टानी, सुनील धिकार, रितेश जोशी, प्रफुल्ल साउरकर, ओम मिश्रा, विशाल पाठक, सागर चौधरी, योगेश शिंदे, प्रणित खंडाते, करण शेंडे और धामणगांव रेलवे से 6 जातरु रामदेवरा जा रहे हैं. उन्होंने इस वर्ष गौ सेवा राष्ट्र सेवा का घोष भी अपनी साइकिल जातरा में जोडा है.
अमरावती से परतवाडा, धारणी, खंडवा, ओंकारेश्वर, महेश्वर, जावरा, मंदसौर, नीमच, निंबाहेडा, सांवरिया सेठ, फतेह नगर, श्रीनाथद्वारा, चारभूजानाथ, पाली, जोधपुर, पोकरण, देचू से रामदेवरा पहुचेंगे.

Back to top button