राजस्थान स्वायत्त संस्था चुनाव प्रचार में जुटे बावनकुले

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ किया सम्मेलन को संबोधित

* भाजपा को विजयी बनाने का आवाहन
जयपुर/दि.26 – महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने गत शाम यहां पार्टी के बडे सम्मेलन को संबोधित किया, कार्यकर्ताओं से संवाद किया. यह सम्मेलन राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में आयोजित किया गया था. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, प्रभारी प्रभुलाल सैनी, जयपुर की सांसद मंजू शर्मा, रुपेंद्र सिंह रीरीजी, जयंत कुमावत, राकेश अग्रवाल, अलका गुप्ता, अशोक शर्मा, विनोद सैनी, माल सिंह सहित मान्यवर, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंचासीन थे.
उल्लेखनीय है कि, भाजपा ने चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी मनोनीत किया है. इसलिए अमरावती के भी पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले राजस्थान दौरे पर है. पार्टी संगठन के सम्मेलन और बैठके कर रहे हैं. उन्होंने सम्मेलन में कहा कि, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है. एकजुट होकर समर्पित भावना से किए गए कार्य से राज्य में भाजपा का सर्वत्र परचम लहराने का विश्वास चंद्रशेखर बावनकुले ने व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, संगठन मजबूत रखना सभी की जिम्मेदारी है. बूथ लेवल तक नियोजन कर कार्यकर्ता की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया.

Back to top button