पातूर रोड पर कार-ट्रक टक्कर

अजमेर जा रहे व्यक्ति की मृत्यु

* चार अन्य जख्मी
अकोला/दि.27 – पातूर-वाशिम रोड पर बोडखा ग्राम के पास राजस्थानी ढाबा परिसर में कल देर रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार में सवार एक व्यक्ति की जान चली गई और चार अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए. उन्हें अकोला के अस्पताल में दाखिल किया गया है. बताया गया कि, कार में सवार लोग अजमेर की ओर जा रहे थे, तब दुर्घटना हुई.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आधी रात के बाद यह हादसा होने की आशंका है. यहां महामार्ग के दोनो ओर बडी संख्या में ट्रक खडे कर दिए जाते हैं. ऐसे में बीती रात अज्ञात मालवाहक की जोरदार टक्कर से उपरोक्त कार चकनाचूर हो गई. वहां मौजूद लोगों और बोडखा वासियों ने मदद के प्रयास किए. एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. चार घायलों को प्रथमोपचार के बाद अकोला अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनकी दशा भी गंभीर बताई गई है. दुर्घटना के लिए लोगों ने सडक के दोनों ओर बडे वाहनों के खडे रहने को जिम्मेदार बताया.

Back to top button