नहीं आएंगे अमरावती-बडनेरा में 1 अक्तूबर को नल

मजीप्रा ने नागरिकों को दी सूचना

अमरावती/दि.29 – अमरावती जलापूर्ति योजना के सिंभोरा हेडवर्क्स में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के जरिए सिंभोरा विद्युत फिडर की प्रतिबंधात्मक देखरेख व दुरुस्ती का काम नियोजित रहने से सिंभोरा की विद्युत आपूर्ति और पंपिंग बंद रहने से 1 अक्तूबर को संपूर्ण अमरावती और बडनेरा शहर की जलापूर्ति बंद रहेगी. इस कारण नागरिकों को पानी का इस्तेमाल आवश्यकता के मुताबिक ही करने और पानी संग्रहित रखने का आवाहन मजीप्रा ने किया है.
1 अक्तूबर को जलापूर्ति बंद रहने से संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति 2 अक्तूबर को की जाएगी और जिनकी 30 सितंबर को जलापूर्ति की जाएगी, उनके घरों में 3 अक्तूबर को नल आएंगे.

Back to top button