आठ छात्रों समुद्र में डूबने से मौत
रायगढ जिले के दिवेआगर बीच पर बडा हादसा

मुंबई/दि. 2 – महाराष्ट्र के रायगढ जिले में बडा हादसा सामने आया है. पुणे के एक निजी कोचिंग क्लास से आए आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा रायगढ जिले के दिवेआगर बीच पर हुआ. समुद्र में नहाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आने पर छात्र खुद को नहीं बचा पाए. छात्र महाराष्ट्र के पुणे जिले के आलंदी से पिकनिक मनाने आए थे. कडी मशक्कत के बाद समुद्र से सभी आठ छात्रों के शव बाहर निकाल लिए गए. पुणे से रायगढ के इस बीच की दूरी करीब 166 किलोमीटर है.
11 वी-12 वीं कक्षा के छात्र: जानकारी के अनुसार सभी छात्र पुणे के आलंदी के रहने वाले है. वे दिवेआगर बीच नहाते वक्त ही हादसे का शिकार बने. ये छात्र पुणे के आलंदी की एक प्राइवेट कोचिंग क्लास से आए थे. सभी छात्र 11 वीं और 12 वीं कक्षा के साइंस के स्टूडेंट है. स्थानीय लोग पीडितों को बचाने के लिए दौंडे और उन्हें बोरली प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले गए. जहां पहुंचने पर मेडिकल अधिकारियों ने सभी आठ को मृत घोषित कर दिया.
* चार किलोमीटर लंबा है यह बीच
यह बीच लगभग 4 किलोमीटर लंबा है और नारियल, सुपारी तथा सुरू के पेडों से घिरा हुआ है. पर्यटकों के लिए यहां जेट स्की. बनाना राइड और बोट राइड जैसी कई वाटर एक्टिविटी उपलब्ध है. सुबह के समय यहां हजारों की संख्या में सीगल्स दिखाई देते है और यहां से सूर्यास्त का नजारा बहूत मनमोहक होता है. यहां प्रसिध्द सुवर्णा गणेश मंदिर और प्राचीन रूपनारायण मंदिर भी स्थित है.





