डीआरआई का राजधानी एक्सप्रेस में छापा

एक करोड की ड्रग्ज के साथ महिला गिरफ्तार

नागपुर /दि.2- नागपुर खुफिया निदेशालय डीआरआई की टीम ने हजरत निजमुद्दीन-केएसआर बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस से 1 करोड 5 लाख रुपए मूल्य की 1.312 किलो ग्राम उच्च श्रेणी के एम्फेटामाइन ड्रग्ज जब्त कर महिला मुसाफिर को अरेस्ट किया है. डीआरआई अधिकारियों ने ट्रेन के नागपुर पहुंचते ही संबंधित कोच में आरपीएफ जवानों के साथ छापा मारा.
संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ की गई. उसकी ट्रॉली बैग की सघन तलाशी लेने पर नीले कार्बन में लिप्टे दो पैकेट बरामद किए गए. फील्ड टेस्टिंग किट से जांच में इनमें उच्च गुणवत्ता वाली एम्लेटामाइन होने की पुष्टि हुई. महिला को एनडीपीएस एक्ट में बंदी बनाया गया है. उसे अवकाश कालीन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. अब एजेंसी इस खेप के स्त्रोत और दक्षिण भारत में इसकी डिलेवरी लेनेवाले व्यक्ति को खोज रही है.

Back to top button