पुणे- कोलकाता-अहमदाबाद से हवाई कनेक्टिविटी बढी
फ्लाइट शेडयूल में बदलाव के साथ सीधी उडानों में इजाफा

नागपुर /दि.3- नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नए फ्लाइट शेडयूल में फ्लाइट संख्या बढा दी गई. बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई के बीच तो पहले ही नई फ्लाइट का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता जानेवाले यात्रियों के लिए नए फ्लाइट शेडयूल में एयर कनेक्टिविटी बढी है. वैसे 25 अक्तूबर से नए शेडयूल के अनुसार कई फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है. जबकि पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए नई फ्लाइट की सेवा बहाल की गई है%
पुणे के लिए 6 उडानें : नागपुर-पुणे मार्ग पर वर्तमान शेडयूल में प्रतिदिन 2 विकल्प उपलब्ध है. लेकिन शेडयूल में नागपुर-पुणे के बीच 3-3 फ्लाइट का विकल्प रहेगा. इस मार्ग पर स्टार एयर की सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शनिवार की फ्लाइट रहेगी. इससे नौकरीपेशा, व्यावसायिकों को सुविधा होगी. कोलकाता के लिए सुबह और दोपहर की उडान: नागपुर – कोलकाता मार्ग पर भी नए शेडयूल में बदलाव किया गया है. इंडिगो की 6 ई 812 उडान नागपुर से सुबह 7.05 बजे रवाना होकर 8.50 बजे कोलकाता पहूंचेगी. इसके अलावा 7 अक्तूबर से बुधवार की 6 ई 505 उडान सुबह 9.25 बजे नागपुर से रवाना होगी, ऐसे ही शनिवार को 6 ई548 दोपहर 12.35 बजे नागपुर से रवाना होकर 2.15 बजे कोलकाता से नागपुर के लिए भी बुधवार और शनिवार को फ्लाइट के विकल्प बढ गए हैं.
* अहमदाबाद के लिए भी 2 फ्लाइट
25 अक्तूबर से नागपुर – अहमदाबाद -नागपुर के बीच फ्लाइट सेवाम ें विस्तार हो रहा. फिलहाल दोनों शहरों के बीच केवल 1 ही फ्लाइट का विकल्प है, लेकिन 25 अक्तूबर से सुबह और रात के समय दोनों शहरों के बीच इंडिगो की फ्लाइट संचालित होगी. नागपुर और अहमदाबाद के बीच व्यावसायिक गतिविधियों के साथ बडी संख्या में लोग यात्रा करते है. अब विकल्प बढने से यात्रियों को सुविधा होगी.





