ऑफ्रोह संगठना की प्रदेश कार्यकारिणी गठित
अध्यक्ष पद पर डॉ. दिपक केदार, कोषाध्यक्ष बने मनीष पंचगाम

अमरावती/ दि. 6– स्थानीय अभियंता भवन में रविवार 4 अक्तूबर को ऑर्गनायझेशन फॉर राईट्स ऑफ ह्युमन (ऑफ्रोह)राज्य विषयक नियामक मंडल की सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया गया था.सभा का उद्घाटन अचलपुर विधायक प्रवीण तायडे के हस्ते किया गया. इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर मनपा शिक्षण सभापती प्रिती हर्षल रेवणे तथा स्वागताध्यक्ष के तौर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शिवानंद सहारकर, प्रदेशाध्यक्ष राजेश सोनपरोते, महासचिव डॉ. दिपक केदार उपस्थित थे.
सभी मान्यवरों की उपस्थिति में ऑफ्रोह की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया. नई कार्यकारिणी में प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर अमरावती के डॉ. दिपक केदार व महासचिव पद पर नागपुर के नरेंद्र निमजे, कार्याध्यक्ष पद पर सोलापुर के सुधाकर सुसलादी व प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर अमरावती के मनीष पंचगाम का चयन किया गया. वहीं महिला आघाडी प्रदेशाध्यक्ष पद पर मुंबई की प्रिया खापरे , महासचिव पद पर पुणे की वनिता नावंदर, कार्याध्यक्ष पद पर सातारा की भारती धुमाल, कोषाध्यक्ष पद पर बुलढाणा की पुष्पा कोली का चयन किया गया. स्वागताध्यक्ष डॉ. दिपक केदार ने सभी का आभार व्यक्त किया. सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन कर शुभकामना दी गई. सभा को सफल बनाने जिलाध्यक्ष यशवंत वरूडकर, कार्याध्यक्ष रतन नाथे, सुहास पंचभैये,डॉ. प्रमोद पाटनकर, भगवंत पखाले, कुंदन ठाकुर, पवन ठाकुर, गीता सोमवंशी ने अथक प्रयास किए.





