मोर्शी में मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ज्योति यात्रा
विकसित भारत का संकल्प मिलकर पूर्ण करेंगे - पीएम मोदी

मोर्शी/दि.7 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित राजकीय व सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य यहां भाजपा माहुली जहांगीर द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा बडे ही उत्साह से हुई. सेवा ज्योति यात्रा अंतर्गत भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया.
इस बाइक रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक प्रताप अडसड, विधायक राजेश वानखडे, शिवराय कुलकर्णी, महासचिव नितिन गुडधे, महासचिव शंतनु देशमुख सहित अनेक पदाधिकारी उत्साह से सहभागी हुए. मोदी के जमकर जयकारे लगे. पीएम मोदी ने संकल्प सभा दौरान आभासी रुप से संबोधित किया. उन्होंने कहा कि, विकसित भारत का संकल्प हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे. उन्होंने समाज के अंतिम घटक तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का आवाहन किया.
इस समय धामणगांव रेलवे विधानसभा प्रमुख रावसाहब रोठे, विवेक गुल्हाने, सुभाष श्रीखंडे, अनिता तिखिले, सचिन इंगोले, वीरेंद्र लंगडे, स्वप्नील भुयार, विकास तट्टे, श्याम गवली, अजय गुल्हाने उपस्थित थे.





