समृद्धि महामार्ग पर फिर भीषण हादसा, एक की मौत, दो गंभीर
बुलढाणा जिले में दुर्घटना, घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार जारी

बुलढाणा/दि.9- समृद्धि महामार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को बुलढाणा जिले से गुजरने वाले इस महामार्ग पर हुए भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और मृतक व घायलों की पहचान क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.





