‘द रास गरबा’ में रहा ‘ब्ल्यू थीम’ का जलवा

इवेंट फॉक्स एंटरटेनमेंट का चोरडिया युथ स्पेस पर आयोजन

अमरावती/दि.15 – स्थानीय बडनेरा रोड स्थित मारूती सुझुकी अस्पा बंड सन्स शोरूम के सामने चोरडिया युथ स्पेस पर इवेंट फॉक्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा नवरात्रोत्सव पर्व निमित्त आयोजित ‘द रास गरबा’ में बीती शाम ‘ब्ल्यू थीम’ का जबरदस्त जलवा रहा और गरबा प्रेमियों ने नीले रंग के परिधान धारण कर गरबा खेलने का आनंद लिया. दैनिक ‘अमरावती मंडल’ की मीडिया पार्टनरशिप के तहत आयोजित ‘द रास गरबा’ में आज शाम पीले रंग की थीम यानी ‘यलो थीम’ पर गरबा खेला जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने हेतु इवेंट फॉक्स एंटरटेनमेंट के संचालक प्रतीक मोहता, सौरव पनपालिया व राज पनपालिया सहित गोपाल पनपालिया, प्रशांत पनपालिया, किशोर पनपालिया, उमेश पनपालिया, किशोर मोहता, अनिल पनपालिया, सरिता सोनी, राजेश मालानी द्वारा महत प्रयास किए जा रहे है.

Back to top button