राधा-कृष्ण की थीम पर सजा बरिस्ता गरबा
होटल महफिल के बंधन लॉन पर चल रहा आयोजन

अमरावती/दि.15 – स्थानीय कैम्प परिसर स्थित होटल महफिल इन के बंधन लॉन पर चल रहे बरिस्ता गरबा में बीती शाम राधा-कृष्ण थीम पर गरबा खेला गया. दैनिक ‘अमरावती मंडल’ की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित बरिस्ता गरबा उत्सव में आज तिरंगा थीम पर गरबा साकार किया जाएगा. बरिस्ता गरबा को अमरावती वासियों की ओर से अच्छा-खासा प्रतिसाद मिल रहा है. आयोजन की सफलता हेतु बरिस्ता के संचालक सागर भट्टी, सुमित श्रीवास, चंद्रेश भट्टी, राम श्रीवास्तव, अमित राठोड, अंकित चांडक व राहुल सेदानी आदि प्रयासरत है.





