अभिनंदन बैंक का 713 करोड का कारोबार
5 करोड 47 लाख मुनाफा

* प्रति कर्मचारी व्यवसाय और लाभ में भी बढोत्तरी
* अमरावती की अग्रणी को-आपरेटीव बैंक
अमरावती/दि.15– अमरावती की अग्रणी को-आपरेटीव बैंक अभिनंदन अर्बन ने हाल ही में बीते वित्त वर्ष दौरान 713 करोड का बिजनेस कर नया कीर्तिमान गढा है. बैंक को 5 करोड 47 लाख का मुनाफा होने की जानकारी डायरेक्टर्स ने दी और बताया कि, बैंक ने प्रति कर्मचारी बिजनेस और मुनाफे में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उल्लेखनीय है कि, अभिनंदन अर्बन को राज्य सरकार के सहकारनिष्ठ पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं.
गत शनिवार बैंक के संचालक मंडल और अधिकारी वर्ग स्नेहमिलन समारोह हुआ. अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष एड. विजय बोथरा ने की. सभा में बताया गया कि, गत 31 मार्च 2026 तक बैंक का कारोबार 13 प्रतिशत बढा है. उसी प्रकार एनपीए झीरो प्रतिशत है. बैंक की प्रमुख शाखाओं अचलपुर, बडनेरा, कैम्प, वरुड शाखाओं का एनपीए झीरो है. एड. बोथरा ने बैंक को पिछले वित्त वर्ष में भी 4 उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार प्राप्त होने का उल्लेख कर बैंक की तरक्की में सभी कर्मचारियों के योगदान पर धन्यवाद दिया. इस वर्ष भी बैंक दिये गये टारगेट पूर्ण करेगी. यह आश्वासन दिया गया.
आभार प्रदर्शन बैंक के संचालक कंवरीलाल ओस्तवाल ने किया. संस्थापक संचालक हुकुमचंद डागा, राजेंद्र सिंघई, किशोर बोकरिया, राजेंद्र भंसाली, अरुण कडू, एड. गौरव लुनावत, सुनील सरोदे, किरण जैन, प्रबंधन मंडल बोर्ड भारत प्रकाश खजांची, सीए श्रेणिक बोथरा, सलाहकार मंडल के जवाहर गांग, प्रदीप रुणवाल, सभासद माधुरी बोकरिया, मंजूषा भंसाली, सरोदे, अभिनंदन बोकरिया, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल उगले, सभी प्रबंधक और कर्मचारी उपस्थित थे.





