180 लडकियों के यौन शोषण के आरोपी को फांसी की मांग
आरडीसी काकडे और एसपी को निवेदन प्रस्तुत

* हिंदू जनजागृति समिति धमकी कार्यालयों पर
* मामला परतवाडा के भयंकर प्रकरण का
अमरावती/दि.15– हिंदू जनजागृति समिति ने परतवाडा में उजागर हुए सैकडों युवकों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग प्रकरण में आरोपी मोहम्मद अयान और उसके साथियों को फांसी की सजा देने की मांग आज की. आरडीसी संतोष काकडे और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विशाल आनंद को निवेदन देते हुए समिति ने समस्त जिले में व्याप्त आक्रोष के बारे में भी बतलाया. अनेक महिला कार्यकर्ता ने एसपी के सामने उपरोक्त घिनौने और गंभीर प्रकरण को लेकर तीव्र भावनाएं व्यक्त की. यह भी कहा कि, पुलिस को सुओमोटो अर्थात खुद होकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. शिकायतों का इंतजार नहीं करना चाहिए.
इस समय भाजपा और शिवसेना के भी पदाधिकारी उपस्थित थे. महिला आघाडी की पदाधिकारियों के साथ ही अनेकानेक ने कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों पर मकोका और पोक्सो कानून की धाराएं लगाने एवं केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग रखी. साक्ष देखने में टालमटोल किये जाने की आपत्ति उन्होंने दर्ज की. इस समय वृदां मुक्तेवार, बरखा बोज्जे, विभा चौधारी, पिंकी घटोरिया, देवचंद घटोरिया, सुमित देउलकर, रमेश वरुडकर, अभय कडूकार, गिरीष कोमेरवार, किरण कोमेरवार, नीलेश टवलारे, रोहण ढोमणे, अर्चना मालवे, जयश्री चौधरी, प्रीति नागपुरे, गजानन सोनटक्के, गिरीश जामोदे, सचिन वैद्य सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे. सभी बडे गुस्से में लग रहे थे. परतवाडा के घिनौने प्रकरण में जिले को हिलाकर रख दिया है.
निवेदन में इन लोगों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग करने के साथ साइबर अपराध से संबंधित सभी प्रसारित वीडियो हटाकर वीडियो जारी करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग रखी. सभी पीडिता की पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध प्रशासन व पुलिस से किया गया.