उदय तिथि अनुसार रक्षाबंधन 28 को ही मनाएं

नागपुर/दि.21 – सावन पूर्णिमा गुरूवार 27 अगस्त को सबेरे 9.08 बजे शुरू हो रही है. वह 28 अगस्त शुक्रवार को सबेरे 9.47 बजे तक रहेगी. हिन्दू धर्म शास्त्र में उदय तिथि को महत्व होने से रक्षाबंधन का मुख्य त्यौहार शुक्रवार 28 अगस्त को ही मनाने का आवाहन ज्योतिषाचार्य डॉ. अनिल वैद्य ने किया है.
भाई- बहन के पवित्र अनमोल रिश्ते का उत्सव रक्षाबंधन होता है. सावन की पूर्णिमा पर यह रेशम का धागा कलाई पर बांधने जितना सीमित नहीं तो दो दिलों के प्रेम, विश्वास और संरक्षण का कभी न टूटनेवाला कायम बंधन का होता है. पूर्णिमा तिथि को लेकर कुछ लोगों में संभ्रम बना था. ऐसे में शास्त्र और परपंरा को उधृत करते हुए डॉ. अनिल वैद्य ने 28 तारीख को राखी बांधने के लिए सबेरे 6.23 से 9.48 बजे तक अत्यंत शुभ बेला होने की बात कही है. उन्न्होंने बताया कि दोपहर 12.5 से 1.5 बजे तक मुहूर्त भी राखी बांधने के लिए सर्वोत्तम है.

Back to top button