मूर्तिजापुर के आदित्य अग्रवाल ने रचा इतिहास

जीनिवा में बने भारतीय स्थायी मिशन के सचिव

मूर्तिजापुर/दि.6- स्थानीय युवा की विश्व विजय करनेवाली सफलता से सभी को प्रेरणा मिली है. अकोला जिले के इस छोटे नगर के पुत्र आदित्य राजेंद्र भोजगडिया (अग्रवाल) को जीनिवा में भारतीय स्थायी मिशन का प्रथम सचिव नियुक्त किया गया है. समस्त विदर्भ से ऐसी किसी पोस्ट पर पहुंचने वाले आदित्य अग्रवाल पहले व्यक्ति है. विश्व व्यापार संगठन में भारतीय मिशन पीएमआई में उनकी तीन वर्षों के लिए सचिव के रुप में नियुक्ति हुई है. वे पत्रकार दीपक अग्रवाल के पुत्र और स्व. नंदलाल सागरमल अग्रवाल सुपौत्र है.
यहां भारतीय ज्ञानपीठ और संत एन स्कूल के पूर्ध छात्र आदित्य ने आगे की पढाई पुणे और दिल्ली से की. वे उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय टेस्टींग एजेंसी एनटीए में सहनिदेशक के रुप में कार्यरत है.

Back to top button