मातोश्री शासकीय छात्रालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु

जरुरतमंद विद्यार्थियों से लाभ लेने का आवाहन

अमरावती /दि.15- महाराष्ट्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग के मार्फत यवतमाल के गोदणी रोड, आकाशवाणी के समीप चलाए जा रहे मातोश्री शासकीय मागासवर्गीय छात्रों के छात्रालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिकृत प्रवेश प्रक्रिया शुरु है. छात्रालय में कुल 60 विद्यार्थियों को गुणवत्ता के अनुसार और सामाजिक आरक्षण के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा, ऐसी जानकारी छात्रालय प्रमुख राजू सोनारघरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है. कुल प्रवेश क्षमता में उच्च माध्यमिक महाविद्यालय के लिए 12 तथा तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के लिए 18 जगह, वहीं महाविद्यालय के लिए 18 जगह तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 12 जगह निश्चित की गई है.
वस्तीगृह में प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थियों के पालकों का वार्षिक उत्पन्न एक लाख रुपए के भीतर होना अनिवार्य है. छात्रालय के लिए चयन किए गए विद्यार्थियों को रहने और खाने की संपूर्ण व्यवस्था शासन द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी. जिसकी वजह से ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में आर्थिक दृष्टि से दुर्बल प्रवर्ग के विद्यार्थियों को शहर में रहकर उच्च शिक्षा लेना सुलभ होगा. प्रवेश के लिए आवेदन छात्रालय के कार्यालय में कामकाज के दिन सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे. कक्षा 8 से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से 13 जुलाई तक है.
उसी प्रकार प्रथम वर्ष के पदव्युत्तर स्तर के विद्यार्थियों को 14 जुलाई से 31 जुलाई के दौरान आवेदन करना होगा. विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालय अथवा महाविद्यालय में प्रवेश निश्चित करने के बाद 10 दिनों के भीतर छात्रालय के लिए आवेदन करना अनिवार्य है. जिले के अधिक से अधिक जरुरतमंद और पात्र विद्यार्थी इस शासकीय सुविधा का लाभ लें, ऐसा आवाहन छात्रालय प्रमुख राजू सोनारघरे ने किया है.

Back to top button