अविनाश राठोड को पुणे से पकड लायी अकोला पुलिस

11 अगस्त तक पीसीआर

* 90 लाख का निवेश धोखाधडी प्रकरण
अकोला/दि.7– करीब 89.50 लाख रूपए की निवेश ठगी के मामले में विदेश फरार मुख्य आरोपी अविनाश अर्जुन राठोड को आखिरकार अकोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुणे के एक अन्य आर्थिक अपराध मामलमेेंं गिरफ्तारी के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर अकोला लाया गया. गुरूवार दोपहर बाद उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश हुआ. मामले के सरगना को गिरफ्तारी के बाद, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई गई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के खदान थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल 2025 को बंजारा नगर निवासी आत्माराम अमर सिंह राठोड ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार अविनाश राठोड ने अपनी एपीएस वेल्थ वेंचर शेयर मार्केट कंपनी में निवेश कराने के नाम पर शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को अधिक लाभ तथा हर महीने पांच प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया. आरोप है कि इसी प्रलोभन में कुल 89.50 लाख रूपए का निवेश कराया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जनवरी 2023 तक लगभग 22.50 लाख रूपए लाभ के रूप में लौटाए, लेकिन फरवरी 2023 से भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया. जब निवेशकों ने अपनी शेष करीब 67 लाख रूपए की राशि वापस मांगी तो आरोपी और उसके सहयोगियों ने टालमटोल कर कथित रूप से धोखाधडी की. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के समकक्ष लागू प्रावधानों के तहत धोखाधडी, आपराधिक न्यासभंग, धमकी और साझा आपराधिक षडयंत्र के आरोपी और उसकी पत्नी घटना से पहले ही विदेश भाग गये थे.
* अन्य आरोपी भी रडार पर
पुणे शहर के चतु:श्रृंगी थाने में दर्ज आर्थिक अपराध के एक केस में अविनाश राठोड को पकडा गया था. तत्पश्चात अकोला पुलिस ने राठोड का पेशी वारंट हासिल किया. 6 अगस्त को पुणे की येरवडा जेल से अपने ताबे में लिया. गुरूवार को ही आरोपी को अकोला न्यायालय में पेश कर 11 अगस्त तक कस्टडी रिमांड प्राप्त कर लिया है. अन्य आरोपी भी सामने आने की संभावना है.

 

Back to top button