अंबा एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा

तीन घंटे शेगांव में रुकी रही ट्रेन

* दूसरा इंजिन बुलाकर मुंबई रवाना की गई
अमरावती /दि.4– अमरावती-मुंबई अर्थात अंबा एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूट जाने के कारण सोमवार रात यह ट्रेन शेगांव में अटक गई थी. वहां दूसरा इंजिन बुलाकर रात करीब एक बजे मुंबई के लिए भेजी गई. यात्रियों को घंटों शेगांव स्टेशन पर इंतजार करना पडा. पेंटोग्राफ यानि हाईवोल्टेज बिजली लाइन होती है. जिससे इंजिन को बिजली सप्लाई की जाती है. बिजली से ही इंजिन आगे बढा है.
गर्मियों के दिन चल रहे है. ऐसे में शाम 7 बजे अमरावती स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन का इंजिन बीच रास्ते बंद पड गया. पेंटोग्राफ टूट गया था. शेगांव व भुसावल स्टेशन से तत्काल संपर्क किया गया. पर्यायी इंजिन की व्यवस्था कर अंबा एक्सप्रेस करीब 4 घंटे विलंब मुंबई के लिए रवाना हुई. अगले दिन सुबह 9 बजे मुंबई पहुंची. जिससे कई यात्रियों के काम प्रलंबित हो गए. उल्लेखनीय है कि, विकास कार्य चल रहे है. जिसके कारण ट्रेन दादर तक ही जा रही है.

Back to top button