अमरावती ग्रामीण पुलिस में फेरबदल, 35 पुलिसकर्मियों के तबादले
एलसीबी में 11 नए अधिकारियों की तैनाती

* ‘डायल-112’ के 7 कर्मचारी पुलिस मुख्यालय भेजे गए
अमरावती/दि.22- अमरावती ग्रामीण पुलिस में पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के आदेश पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कुल 35 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं. इस बदलाव के तहत स्थानीय अपराध शाखा से कई अधिकारियों को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए एलसीबी में 11 नए अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है. वहीं, डायल-112 में कार्यरत 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.
* एलसीबी से इन अधिकारियों का हुआ तबादला
तबादला सूची के अनुसार पीएसआई मोहन मोरे को मंगरुल चावला, त्र्यंबक मनोहर और सचिन मिश्रा को पुलिस मुख्यालय, मूलचंद भांबुरकर को चांदूर रेलवे, नितिन इंगोले को मोर्शी तथा पुलिस जमादार अश्विन मानकर को कुर्हा भेजा गया है. इसके अलावा एटीबी शाखा के शकील चव्हाण का तबादला पुलिस मुख्यालय तथा युवराज मानमोठे का तबादला तलेगांव दशासर किया गया है.
* ‘डायल-112’ के सात कर्मचारी मुख्यालय भेजे गए
प्रशासनिक कारणों से एएसआई मनोज चेचरे, संदीप वानखड़े, सचिन गायधने, प्रवीण अंबाडकर, कल्पना सोनोत्रे, सुमित चव्हाण और योगिता शेलके को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है.
* एलसीबी में 11 नए चेहरे शामिल
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से स्थानीय अपराध शाखा में पुलिस निरीक्षक दुर्गेश राजपूत, पीएसआई आकाश शिवणकर, रोहित कुदले, सतीश झाल्टे, जमादार प्रशांत वैद्य, श्यामकुमार गावंडे, गणेश आगोले, रूपेश गावंडे, इजहार साकिब, युवराज सोलंके और हर्षल काले की नियुक्ति की गई है.
* महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य तबादले
अन्य तबादलों में दीपाली भोडे, पूजा कैथवास, उषा भालेराव, सपना खांडेकर, कोमल धुले, आकाश येतुलकर तथा गणेश बेलोकार के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न पुलिस थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
* त्योहारों से पहले सख्त प्रशासनिक कदम
पुलिस विभाग में चर्चा है कि आगामी त्योहारों और जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने यह व्यापक फेरबदल किया है. पुलिस महकमे में इसे प्रशासनिक स्तर पर की गई बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ माना जा रहा है. नई टीम के साथ स्थानीय अपराध शाखा अब अपराधियों के खिलाफ और अधिक प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार मानी जा रही है.





