नौकरानी बनकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
उद्योजक जाधव के घर से 12.61 लाख के आभूषण चोरी

अमरावती/दि.22- बडे लोगों के घर में नौकरानी के रुप में काम करना और घर के सदस्यों का विश्वास हासिल हुआ कि, घर से नकद रकम और सोने के आभूषण चोरी करने वाली कुख्यात चोरनी को फ्रेजरपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 12 लाख रुपए के आभूषण जब्त किये है. गिरफ्तार चोरनी का नाम दर्यापुर तहसील के नांदरुल ग्राम निवाससी पूनम प्रवीण पवार (24) है.
पुलिस आयुक्त बंगले के सामने मंजुषा राजेंद्र जाधव (59) नामक महिला परिवार के साथ रहती है. उन्हें नौकरानी की आवश्यकता रहने से वह एक महिला की तलाश में थी. जुलाई माह में उन्होंने माहुली जहांगीर निवासी पूनम पवार को नौकरानी के रुप में काम पर रखा था. पूनम यह जाधव के घर सुबह आती थी और घर के पूरे काम करने के बाद शाम को पति के साथ उसके घर चली जाती थी. पूनम घर के सभी काम करती थी. लेकिन किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाती थी. इस कारण जाधव परिवार के सदस्यों का उस पर विश्वास बैठ गया. 5 से 6 दिन उसने प्रामाणिकता से काम किया. लेकिन 11 जुलाई को उसने जाधव के बेडरुम की अलमारी में रखे 40 ग्राम के सोने के आभूषण, एक 18 ग्राम की सोने की चूडी, 4 ग्र्राम के कान के झूमके, सोने की टाइटन कंपनी की घडी ऐसे कुल 12 लाख 61 हजार रुपए की माल चूरा लिया और शाम को पति के साथ दुपहिया पर सवार होकर चली गई. दूसरे दिन वह काम पर नहीं लौटी. जाधव ने उससे संपर्क किया, तब उसका मोबाइल बंद था. तीसरे दिन 13 जुलाई को जाधव को बेडरुम के अलमारी में रखे सोने के आभूषण गायब दिखाई दिये. पूनम ने ही घर में चोरी किये रहने का संदेह व्यक्त कर उन्होंने फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पूनम की तलाश शुरु की और सोमवार को दोनों को दर्यापुर से कब्जे में लिया. उन्होंने चोरी की कबूली दी. पश्चात चोरी का माल उनसे जब्त किया गया.
* नाम और पता बदलकर काम पर
पूनम का सही नाम पूनम प्रवीण पवार है. गाडगे नगर पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार किये जाने के बाद उसने जाधव को खुद का नाम पूनम प्रवीण चव्हाण और पता माहुली जहांगीर बताया था. लेकिन पूनम का सरनेम पवार है और वह दर्यापुर तहसील के नांदरुन गांव में रहती है.
* गट्टाणी के घर में भी किया हाथ साफ
पूनम दो माह पूर्व बियाणी चौक के गट्टाणी के घर नौकरानी के रुप में काम पर थी. वहां भी 5 से 6 दिन काम करने के बाद उसने नकद 7 लाख रुपए और सोने के आभूषण समेत 13 लाख रुपए का माल चूरा लिया था. गाडगे नगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था.





