आनंद परिवार ने आधार केंद्र में कराया भोजनदान
सुदर्शन गांग के हाथों निवारावासियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया

अमरावती /दि.2– अमरावती महानगरपालिका एवं पब्लिक एज्युकेशन सोसायटी द्वारा संचालित आधार शहरी बेघर निवारा केंद्र, बडनेरा में आनंद परिवार की ओर से भोजनदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष, अभिनंदन बैंक के फाउंडर संचालक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन गांग के हाथों केंद्र में रहने वाले सभी निवारावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया.
आनंद परिवार हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है. भोजनदान के साथ ही परिवार के सदस्यों ने केंद्र में रहने वाले बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें स्नेह एवं अपनत्व का एहसास कराया. इस पहल से निवारावासियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. कार्यक्रम में जवाहर गांग, आधार केंद्र के संचालक राजीव बसवनाथे, व्यवस्थापिका ज्योति राठोड, केयरटेकर सहित बड़ी संख्या में निवारावासी उपस्थित थे. आधार परिवार की ओर से सुदर्शन गांग एवं आनंद परिवार के प्रति इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया.





