उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका

उपनेता शुभांगी पाटील शिंदे शिवसेना में होंगी शामिल

मुंबई/दि.3- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है. पार्टी की उपनेता शुभांगी पाटील ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभांगी पाटील अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धुले से मुंबई रवाना हो चुकी हैं. मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उनका औपचारिक पार्टी प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. राजनीतिक हलकों में इसे शिंदे शिवसेना के कथित ऑपरेशन टाइगर का अगला चरण माना जा रहा है. इससे पहले ठाकरे गुट के छह सांसदों ने भी  का दामन थाम लिया था. इसके बाद विधान परिषद सदस्य सचिन अहिर ने भी ठाकरे गुट छोड़कर शिंदे के साथ जाने का निर्णय लिया था.
* नाराजगी नहीं, कार्यकर्ताओं के आग्रह पर लिया फैसला
शुभांगी पाटील ने पार्टी बदलने के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी उद्धव ठाकरे के प्रति कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के आग्रह पर उन्होंने यह निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की भावना और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शिंदे शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है.
* ठाकरे गुट की बढ़ी चिंता
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के बाद अब महिला नेतृत्व में भी हो रही टूट ठाकरे गुट के लिए चिंता का विषय बन सकती है. आगामी स्थानीय निकाय और अन्य चुनावों को देखते हुए इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में ठाकरे गुट के कुछ और पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी शिंदे शिवसेना का रुख कर सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल तेज होने की संभावना

Back to top button