रिश्वतखोर प्रभारी केंद्र प्रमुख निलंबित, दूसरा बर्खास्त

अमरावती/दि.23– आरटीई अंतर्गत शाला में प्रवेश दिलवाने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले भातकुली पंचायत समिति के प्रभारी केंद्र प्रमुख नरेंद्र धनस्कर को निलंबित तथा ठेका कर्मी हर्षवर्धन इंगले को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.
जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सत्यम गांधी ने 21 मई को यह कार्रवाई की. इंगले और धनस्कर को एसीबी के दल ने 9 मई को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड लिया था. शिकायतकर्ता के बेटी को आरटीई ड्रा में यहां की एक प्राइमरी इंग्लिश स्कूल मिली थी. इस प्रवेश के लिए पते की जांच करने के लिए दोनों शिकायतकर्ता के घर गये थे. लेकिन पता गलत रहने से बेटी का प्रवेश नहीं हो सकता, ऐसा डर उन्होंने शिकायतकर्ता को बताया था. मामले की रिपोर्ट आने के बाद सीईओ ने इंगले पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की है तथा नरेंद्र धनस्कर को निलंबित किया है.





