सप्तश्रुंगी गड मंदिर में चांदी चोरी का मामला

नाशिक/ दि. 22- लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र सप्तश्रुंगी गड मंदिर में चांदी चोरी का गंभीर मामला सामने आया है. मंदिर के नक्काशी कार्य में उपयोग की गई साढ़े बाईस किलो चांदी में बड़ा अंतर पाया गया है. विभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई है कि जब मंदिर प्रबंधक सुदर्शन दहातोंडे छुट्टी पर थे, तब ट्रस्टियों ने रात के अंधेरे में गर्भगृह से चांदी निकाली थी. इस मामले ने मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Back to top button