सीपी राकेश ओला ने किया गाडगे नगर पुलिस थाने का दौरा
बीते दो दिनों में हुई सनसनीखेज घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की

* तपोवन हत्याकांड की जांच तेज करने के दिए निर्देश
अमरावती/दि.6– शहर में बीते दो दिनों के भीतर लगातार सामने आई गंभीर आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने गुरूवार 4 जून को देर शाम गाडगे नगर पुलिस थाने का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हालिया घटनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबधित अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश अधिकारी तथा कर्मचारियों को दिए.
जानकारी के अनुसार मंगलवार 2 जून को तपोवन आश्रम के पीछे स्थित जंगल क्षेत्र में एक लापता युवती की अधजली लाश मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी. जांच में युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई है. वहीं मृतका की शिनाख्त भी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गाडगे नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई है. इसी दिन देर रात चिलम छावनी क्षेत्र में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई इसके बाद बुधवार 3 जून को देर रात जयसियाराम नगर में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. वही गुरूवार, 4 जून की सुबह एक और मामले में नया मोड आया अब करीब 15 दिन पहले हुए जानलेवा हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
इसके बाद पुलिस ने संबधित प्रकरण में हत्या की धाराएं जोडकर जांच आगे बढाई जानकारी के अनुसार अधिकांश मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार कर लिया है. लेकिन जंगल मे अधजली लाश मिलने का मामला अब भी पुलिस के लिए सबसे बडी चुनौती बना हुआ है. पुलिस तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फूटेज और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने गाडगे नगर थाना प्रभारी, डीबी स्क्वाड तथा जांच टिम के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी मामलों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से तपोवन हत्याकांड की जांच पर जोर देने तथा फरार आरोपियों की तत्काल धरपकड के निर्देश दिए. पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी मामलों मे निष्पक्ष और तेज कार्रवाई की जा रही है. तथा दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा.





