जो गाय काटे, उसे काट डालो, लेकिन पहले गाय बचाने के उपाय तो करो

विधान परिषद में बच्चु कडू की सरकार को ललकार, गोबर खाद पर अनुदान देने की उठाई मांग

मुंबई/दि.25- गाय को सनातन हिंदू धर्म में मां का दर्जा प्राप्त है. साथ ही राज्य सरकार ने भी गौरक्षा के लिए गाय को राज्य पशु घोषित किया है. लेकिन इसके बावजुद भी राज्य में बडे पैमाने पर गौवंश कटाई हो रही है. जिसे रोकने हेतु कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ राज्य सरकार को कटाई हेतु होनेवाली गौवंश बिक्री को रोकने के लिए बेहद प्रभावी कदम उठाने होगे तभी गौवंश तस्करी व गौवंश कटाई को रोका जा सकेंगा. इस आशय का प्रतिपादन करते हुए शिंदे गुटवाली शिवसेना के विधायक बच्चु कडू ने सरकार को ललकार ने वाले अंदाज में कहा कि, अगर कोई भी गाय काटता है, तो उसे काट डालो. लेकिन सबसे पहले इस बात के पुख्ता इंतजाम करो कि, एक भी गाय कटने न पाए.
अपने व्दारा उठाए गए विषय पर विधायक बच्चु कडू ने कहा कि, एक ओर तो सरकार व्दारा रासायनिक खाद के लिए 1100 रूपए की बोरी पर 800 रूपए का अनुदान दिया जाता है. वहीं किसानों को गोबर खाद पर केवल 1 रूपए का ही अनुदान मिलता है. यदि गोबर खाद पर दिए जानेवाले अनुदान की राशि को बढाया जाता है तो संभवता किसान अपने पास रहनेवाले भाकड गौवंश की बिक्री नहीं करेंगे. क्योंकि गोबर खाद पर मिलनेवाले अनुदान से किसानों को आवक होगी ओर उसी रकम से गौवंशी जानवरों का पालन-पोषण भी होगा.
इस समय राज माता जिजाउ, छत्रपती शिवाजी महाराज व पूण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर का उदाहरण देते हुए विधायक बच्चु कडू ने कहा कि, सत्ता में आमजनों एवं किसानों के प्रती संवेदनशील होना चाहिए.

Back to top button