पेंच से पानी छोडने का होगा निर्णय
बावनकुले ने कहा वर्षा की पोजिशन देखेंगे

नागपुर/दि.27- प्रदेश में बारिश की कमी के कारण धान की फसल को पानी की नितांत आवश्यकता हो गई है. भंडारा और नागपुर जिले में पेंच प्रकल्प से जल निकासी कर किसानों को राहत देने की बात राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कही. सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत में बावनकुले ने बताया कि, मंत्रिमंडल की प्रत्येक बैठक में बांधों के जलसंग्रह से लेकर पीने के लिए उपलब्ध पानी और अवर्षा के कारण पैदा हुई स्थिति का आकलन किया जा रहा है. राजस्व महकमा संपूर्ण परिस्थिति पर नजरे गडाए हुए हैैं.
बावनकुले ने बताया कि, किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी. सीमेंट की सडके खोदने के विषय पर डीपीसी की बैठकों में चर्चा होगी. संबंधित विभागों से तालमेल रखकर पाइप लाइन, भूमिगत केबल और अन्य सुविधाएं देखी जाएगी.
नए ई-20 दल की स्थापना के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा कि, प्रजातंत्र में सभी को पार्टी स्थापित करने का अधिकार है. संबंधित पार्टी की भूमिका और मांगों के बाद ही कुछ बोला जा सकता है.
* धारणी : दोषियों पर कार्रवाई
चंद्रशेखर बावनकुले ने आदिवासी आश्रमशाला टिटंबा, धारणी तहसील के विषबाधा प्रकरण में अपराध दर्ज हो जाने की जानकारी देते हुए दावा किया कि, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में ऐसी घटनाएं टालने रसोई घरों के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है. शासन संपूर्ण प्रकरण पर ध्यान दे रहा है





