हिंगणघाट में डीजल टैंकर पलटा

ड्रम और बैरल लेकर उमड़ी लोगों की भीड़

* पुलिस ने संभाला मोर्चा, आगजनी रोकने के प्रयत्न
वर्धा/दि.3 – वर्धा जिले के हिंगणघाट में एक सड़क दुर्घटना घटी. समुद्रपुर तहसील के तरोडा से बोथुडा के बीच डीजल ले जा रहा एक टैंकर पलट गया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, टैंकर का टायर फटने से यह हादसा हुआ. जैसे ही दुर्घटना की खबर फैली, आसपास के गांवों के लोग ड्रम, बैरल और जो भी बर्तन हाथ लगा, उसे लेकर मौके पर पहुंच गए. लोग सड़क पर और खेत में रिस रहे डीजल को इकट्ठा करने के लिए टूट पड़े. फलस्वरुप पुलिस को कोई अनहोनी टालने मोर्चा संभालना पडा.
बता दें कि, पहले ही इरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध की मार भारत पर भी पड़ी है, जिसके चलते आम नागरिकों को ईंधन की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में वर्धा जिले में आज दोपहर टैंकर पलट जाने से हजारो लीटर इंधन बह रहा था. जिसे मौका साध लूटने की कोशिश भीड ने की. फलस्वरुप पुलिस को पहुंचना पडा. लोगों को बडी मुश्किल से रोका गया.
इस दुर्घटना में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बड़ी मात्रा में डीजल खेतों में फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही हिंगणघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के आने के बाद डीजल इकट्ठा करने का सिलसिला बंद हुआ. फिलहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

Back to top button