मोदी पर अनावश्यक टीका न करें

विधान परिषद महायुति एकजुट होकर लड़ेगी

* ईंधन की कोई कमी नहीं, जनता न घबराए
* सीएम फडणवीस का आवाहन
मुंबई/दि.20 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर होने वाली आलोचनाओं का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरिष्ठ नेता शरद पवार के बयान का हवाला दिया है. प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरों पर कई महत्वपूर्ण समझौते कर रहे हैं, जिससे देश का भविष्य सुरक्षित हुआ है. इसीलिए प्रधानमंत्री पर अनावश्यक टीका न करें, वे देश के हित में काम कर रहे हैं, ऐसा शरद पवार ने कहा था और उनका यह बयान अत्यंत महत्वपूर्ण है, फडणवीस ने कहा. इसी समय राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ’रिजेक्टेड माल’ हैं. मैंने पिछली बार उन पर ऐसी टिप्पणी की थी तो शरद पवार को गुस्सा आया था और उन्होंने सलाह दी थी कि मुख्यमंत्री को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
विधान परिषद के आगामी चुनाव के बारे में बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने महायुति की एकता पर जोर दिया. महायुति के तीनों दलों को यह चुनाव एकजुट होकर लड़ना चाहिए, ऐसा हमारा स्पष्ट मत है. तीनों दलों के नेताओं को एक साथ बैठकर सीट बंटवारे और रणनीति पर उचित निर्णय लेना चाहिए, ऐसा हमारा प्रयास है.
* पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं
सीएम फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार के पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. इसलिए जनता को अनावश्यक घबराने (पैनिक होने) की आवश्यकता नहीं है. जब लोग अफवाहों पर विश्वास कर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने लगते हैं, तब ईंधन की सप्लाई चेन अस्थायी रूप से बाधित होती है. इसका अर्थ यह नहीं है कि भंडार खत्म हो गया है. वैश्विक स्थिति खराब होने के बावजूद केंद्र सरकार ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत रखी है. इसलिए नागरिकों को ईंधन का दुरुपयोग टालना चाहिए और अफवाहों के बहकावे में नहीं आना चाहिए.

Back to top button