ढोंगी बाबा ने किया अत्याचार

रात के भयानक अंधेरे में जंगल ले जाकर रेप

* शर्मनाक घटना से पालघर दहल गया
पालघर/दि.5 – राज्य में दिन-ब-दिन ढोंगी बाबा और उनके कारनामे सामने आ रहे हैं. नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का मामला सामने आते ही राज्य के कई ढोंगी बाबाओं के असली चेहरे नागरिकों और पुलिस ने मिलकर सामने लाए हैं. अब पालघर जिले से एक चौंकाने वाली और आक्रोशित करने वाली घटना सामने आई है. देशी दवा देने के बहाने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को जंगल ले जाकर एक ढोंगी बाबा द्वारा यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया गया है. इस घटना से डहाणू तालुका में हड़कंप मच गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
* मामला क्या है?
पालघर जिले के डहाणू तालुका के चरी पावण इलाके में यह चौंकाने वाली घटना घटी है. शिकायतकर्ता की बहन का मासिक धर्म न रुकने के कारण देशी दवा लाने के लिए आरोपी शिवराम परश सावर से पीड़िता के परिवार ने संपर्क किया था. 30 अप्रैल को संपर्क करने के बाद 3 मई को आरोपी खुद इको वाहन लेकर पालघर जिले के खुताडपाडा पहुंचा. शिकायतकर्ता, पीड़ित नाबालिग लड़की, रिश्तेदार और गवाहों को वाहन में बैठाकर देशी दवा देने के बहाने डहाणू तालुका के चरी पावण इलाके में ले जाया गया.
* जंगल इलाके में गलत काम किया
रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब आरोपी ने पीड़िता के रिश्तेदारों को वाहन में ही रुकने को कहा. दवा बनाने के लिए 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को सड़क के किनारे जंगल इलाके में ले गया. वहां लड़की की नासमझी का फायदा उठाते हुए आरोपी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है.

Back to top button