घर के ड्राइवर ने ही नाबालिग छात्रा पर किया लैंगिक अत्याचार
राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.8 – घर पर कोई सदस्य न रहते घर के ड्राइवर ने ही साढे 16 साल की नाबालिग छात्रा पर शादी का प्रलोभन देकर लैंगिक अत्याचार किया रहने का मामला राजापेठ थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी नांदगांव खंडेश्वर तहसील का रहने वाला है और उसका नाम समीर धनदर (23) बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक पीडित छात्रा अपनी मां के साथ रहती है और शहर के कॉलेज में 11 वीं कक्षा में शिक्षा ले रही है. उसके पिता का देहांत हो चुका है. इस कारण वर्ष 2023 से 2025 तक उसे यवतमाल के होस्टल में रख वहीं शिक्षा दी गई थी. ग्रीष्मकालीन अवकाश में वह घर आती थी. वर्ष 2024 में समीर उनके यहां गाडी पर चालक था. उस समय उसका घर आना-जाना शुरु था. इस कारण पीडिता उसे पहचानती है. 18 सितंबर 2024 को पीडिता की मां गांव गई थी. उस दिन रात 11.30 बजे के दौरान समीर उसके घर पहुंचा. पीडिता और उसने साथ ही खाना खाया. पश्चात समीर ने पीडिता से कहा कि, वह उससे काफी प्यार करता है और शादी भी करेगा. इस बहाने वह पूरी रात घर पर रुका और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये. दूसरे दिन पीडिता की मां घर लौटने वाली रहने से समीर सुबह ही वहां से चला गया. पश्चात 30 अप्रैल तक पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर समीर अपनी हवस मिटाता रहा. उसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया. पीडिता की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2)(एम), 69 (1) तथा पोक्सो की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





