नाबालिग को टॉकीज में ले जाकर अपने सगे भाईयों के सामने किया दुष्कर्म
चाकू दिखाकर भाई फिल्म देखते रहे और एक भाई हवस मिटाता रहा

* पुलिस ने तीनों भाईयों पर किया मामला दर्ज
* कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.8 – फिल्म दिखाने के बहाने एक नाबालिग युवती को युवक दुपहिया पर बिठाकर बडनेरा रोड स्थित एक टॉकीज में ले गया.वहां पहले से ही इस युवक के दो भाई मौजूद थे. फिल्म शुरु होने के बाद इस नराधम युवक ने अपने दोनों भाईयों के समक्ष चाकू की नोंक पर टॉकीज में ही उस नाबालिग युवती पर बलात्कार किया. इस घटना के बाद पीडिता को डरा-धमकाकर तीन माह तक नराधम अपनी हवस मिटाता रहा. परेशान पीडिता ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज की. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तीनों आरोपी भाईयों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. यह सनसनीखेज घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुई. नराधम आरोपियों के नाम बहीलोलपुर ग्राम निवासी रोहित येरलाल घोसले, अक्षण येरलाल घोसले और रोहण येरलाल घोसले है.
जानकारी के मुताबिक लोणी थाना क्षेत्र के एक गांव में पीडित 15 वर्षीय युवती रहती है. उसके माता-पिता का निधन हो जाने से वह अपनी बुआ के पास बचपन से रहती है. वह जनवरी माह में अमरावती शहर के नेहरु मैदान में अपनी बुआ के साथ गुब्बारे बेचने के लिए आ गई थी. 26 जनवरी को नेहरु मैदान पर रोहित घोसले अपने दुपहिया वाहन से आया. उसके परिवार के सदस्य भी नेहरु मैदान में ही तिरंगे झंडों की बिक्री के लिए डेरा डालकर रहते थे. रोहित ने नेहरु मैदान पर पहुंचकर पीडिता को फिल्म देखने के लिए साथ में चलने कहा और अपनी दुपहिया पर बिठाकर उसे बडनेरा रोड स्थित टॉकीज में ले गया. वहां फिल्म की टिकट निकाली और टॉकीज में गये तब रोहित के दो भाई अक्षण और रोहण पहले से ही मौजूद थे. कुछ समय बाद फिल्म शुरु हो गई. इस कारण टॉकीज में अंधेरा था. तब रोहित ने पीडिता को पकडकर अपनी तरफ खींचा. इस दौरान रोहित के दोनों भाईयों ने पीडिता को धमकी दी और कहा कि, यदि मुंह से आवाज निकाली तो वह उसे चाकू मार देंगे. इस कारण पीडिता भयभीत हो गई. रोहित के दोनों भाई फिल्म देखते रहे और टॉकीज में ही फिल्म शुरु रहते रोहित ने नाबालिग पीडिता की आबरु लूट ली. पश्चात उसे नेहरु मैदान पर लाकर छोड दिया. वहां पीडिता की चाची खाना बना रही थी. उसने रोते हुए आपबीती सुनाई. तब रोहित फिर से वहां पहुंचा और उसने पीडिता और उसकी चाची को इस घटना की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी.इस कारण उन्होंने यह बात किसी को नहीं बतायी और उसी दिन रात को अपने गांव लौट गये. दूसरे दिन रोहित गांव में पहुंचा और पीडिता को धमकाकर उस पर दुराचार किया. यह सिलसिला लगातार चलता रहा. लेकिन आखिरकार परेशान पीडिता और उसकी चाची ने साहस कर यह बात परिवार के अन्य रिश्तेदारों को बतायी. समाज की पंचायत ने रोहित को बैठाकर पूछताछ करने का प्रयास किया. लेकिन वह पंचायत में बैठने तैयार नहीं हुआ. आखिरकार मामले की शिकायत पीडिता ने अपनी चाची के साथ अमरावती पहुंचकर पुलिस में दर्ज कराई. इस घटनाक्रम की शुरुआत कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरु मैदान से शुरु होने के कारण प्रकरण कोतवाली में दर्ज किया गया. पुलिस ने रोहित और उसके दोनों भाईयों के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 64 (2)(एम), 64 (2)(आई), 351(2), 3(5) तथा पोक्सो की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की है.





