महाराष्ट्र राज्य बोर्ड का कक्षा दसवीं का रिजल्ट घोषित

92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, लडकियां फिर रही आगे

* कोंकण संभाग अव्वल, अमरावती को छठा स्थान
* 179 विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत अंक
पुणे/दि.8 – महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मार्च 2026 में आयोजित दसवीं परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है. इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में कुल 14 लाख 20 हजार 486 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और महाराष्ट्र राज्य का कुल परिणाम 92.09 प्रतिशत रहा है. इस परिणाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि राज्य के कुल 179 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं.
* विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत अंक
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोकण इन नौ विभागीय मंडलों का दसवीं का परिणाम आज घोषित किया गया. राज्य के कुल 9 विभागीय मंडलों में विभागवार परिणाम में कोकण विभाग ने 97.62 प्रतिशत के साथ एक बार फिर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं सबसे कम परिणाम छत्रपति संभाजीनगर विभाग (88.41 प्रतिशत) का रहा है. हालांकि छत्रपति संभाजीनगर में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है. संभाजीनगर में 24 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.
विभागनिहाय आउट ऑफ विद्यार्थी
छत्रपति संभाजीनगर – 24
कोल्हापुर – 15
पुणे – 12
कोकण – 07
नाशिक – 06
मुंबई – 05
नागपुर – 03
अमरावती – 03
* बेटियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ
बारहवीं के परिणाम की तरह दसवीं के परिणाम में भी लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 94.96 प्रतिशत रहा है. जबकि लड़कों का प्रतिशत 89.56 प्रतिशत है. लड़कियों का परिणाम लड़कों से 5.40 प्रतिशत अधिक है. वहीं राज्य की 6,612 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है. महाराष्ट्र के 4,22,891 विद्यार्थी प्रावीण्य सहित प्रथम श्रेणी में, जबकि 4,82,264 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. राज्य के कुल 9,912 दिव्यांग विद्यार्थियों में से 9,042 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और उनका परिणाम 91.22 प्रतिशत रहा है.

Back to top button