दुपहिया पेड से टकराई, किसान की मौत

अकोला /दि.25- अकोला जिले के बोरगांव मंजू तहसील में आनेवाले कानशिवनी शिवार में मंगलवार की शाम आंधी-तूफान से अफरातफरी मच गई. इस दौरान सडक से गुजरने वाली दुपहिया पर पेड गिरने से गंभीर रुप से घायल हुए किसान की बुधवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मृतक किसान का नाम कानशिवनी ग्राम निवासी सतीश चिलवंते (40) है. परिसर में वन्य प्राणियों के बढते उपद्रव को ध्यान में रख कपास की फसलों की सुरक्षा के लिए सतीश चिलवंते यह दुपहिया से अपने खेत की तरफ जा रहे थे, तब यह हादसा हुआ.





