चिखलदरा में महाराष्ट्र दिवस पर आम व्यक्ति के हाथों ध्वजारोहण

चार पीढी से पर्यटन नगर में रह रहे कन्हैयालाल श्रीवास को मिला बहुमान

* नगराध्यक्ष अब्दुल भाई की अनुठी पहल की सर्वत्र हो रही सराहना
चिखलदरा/दि.12- अमुमन किसी भी राष्ट्रीय पर्व अथवा प्रादेशिक महत्ववाले दिनों पर महत्वपूर्ण एवं अतिमहत्वपूर्ण गणमान्यों के हाथों ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाती हैं. परंतु विगत 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसा पर पर्यटन नगर चिखलदरा में एक बेहद ही अलग व अनुठा दृष्य दिखाई दिया. जब चार पीढियों से पर्यटन नगरी में रह रहे और जयस्तंभ चौक परिसर में नाई की दूकान यानी हेअर सलून का व्यवसाय कर रहे 76 वर्षीय कन्हैयालाला शिवचरण श्रीवास को महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित शासकीय समारोह में ध्वजारोहण करने का बहुमान प्रदान किया गया. नगराध्यक्ष शेख अब्दुलभाई की संकल्पना के जरीए एक आम व्यक्ति को इतना बडा सम्मान मिलने के चलते इस ध्वजारोहण समारोह की पूरे शहर में जबरदस्त चर्चा चल रही हैं.
बात दें कि 76 वर्षीय कन्हैयालाल श्रीवास का परिवार चार पीढी पहले पर्यटन नगरी चिखलदरा में आकर बसा था और उनके दादा-परदादा ने चिखलदरा के जयस्तंभ चौक परिसर में केशकर्तनालय शुरू किया था. जिसका संचालन अब परिवार की चौथी पीढी के बुजूर्ग सदस्य कन्हैयालाल श्रीवास द्बारा किया जाता हैं. हेअर सलुन का व्यवसाय करनेवाले कन्हैयालाल श्रीवास और उनके परिवार की पृष्ठभूमि बेहद सामान्य हैं तथा उनका राजनीतिक व प्रशासनीक क्षेत्र से कोई वास्ता नहीं हैं. ऐसे में कोई इस बात की कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि ऐसे परिवेश से वास्ता रखनेवाले व्यक्ति को कभी मुख्य अतिथि के तौर पर किसी सरकारी समारोह में ध्वजारोहण करने का बहुमान मिल सकता है, परंतु हमेशा ही लीक से हटकर सोचनेवाले और काम करनेवाले चिखलदरा के नगराध्यक्ष अब्दुल भाई ने इस संकल्पना को भी हकिकत में साकार कर दिखाया. जिसके चलते इस वर्ष महाराष्ट्र दिवस के मौके पर कन्हैलाल श्रीवास के रूप में पर्यटन नगरी के आम नागरिक को ध्वजारोहण करने का ऐतिहासिक व बहुमूल्य सम्मान प्राप्त हुआ.

Back to top button