दामाद के हत्याकांड में चार लोगों को उम्रकैद
वाशिम जिला सत्र न्यायालय का फैसला

वाशिम/दि.30- वाशिम जिले के मालेगांव तहसील के मेडशी गांव में दामाद के हत्या के मामले में सास, दो साले और साली सहित 4 आरोपियों को अदालत में आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी बहन (मृतक की साली) के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर नाराज थे. इस रंजिश के चलते जब मुकेश चव्हाण के घर के सामने से गुजर रहे थे. तब आरोपियों ने उन्हें घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर मारपीट की तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इस प्रकरण में मृतक की पत्नी प्रतिभा मुकेश चव्हाण ने 7 दिसंबर 2022 को मालेगांव थाने में शिकायत दर्ज की थी. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पडताल के बाद चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी. मुकदमे के दौरान मृतक की पत्नी अदालत में मुकर गई. लेकिन सरकारी पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ अपराध सिद्ध कर दिया. सरकार की ओर से एड. पुरुषोत्तम ढोबले ने सफल पैरवी की. जबकि सहायक के रुप में एड. संगीता जाधव ने सहयोग किया. न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास, प्रत्येकी 10 हजार रुपए जुर्माना और जुर्माना अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनवाई. शिकायतकर्ता प्रतिभा चव्हाण के खिलाफ झूठी गवाही देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने और कार्रवाई के निर्देश भी अदालत ने जारी किये. इस मामले की जांच पुष्पलता वाघ द्वारा की गई.