सोना चमकाने के नाम पर 2.25 लाख रुपए की ठगी

दो जालसाज 45 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार

* भातकुली थाना क्षेत्र के गणोरी ग्राम की घटना
अमरावती /दि.21- गणोरी ग्राम के एक 56 वर्षीय व्यक्ति के घर सोना चमकाकर देने के नाम पर दो जालसाज युवक 45 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए. जिसकी कींमत 2 लाख 25 हजार रुपए बताई जाती है. पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. यह घटना भातकुली थाना क्षेत्र में सोमवार 20 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे के दौरान घटित हुई. ठगे गए व्यक्ति का नाम विजय हरिभाऊ घोरमाडे है.
जानकारी के मुताबिक गणोरी ग्राम में विजय घोरमाडे (56) नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते है. वह सोमवार 20 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे के दौरान घर पर थे तब जिन्स पैंट और टी शर्ट पहने दो अनजान युवक उनके घर पहुंचे. इन युवकों ने घोरमाडे कोबताया कि वह सोना-चांदी के आभूषण चमकाकर देते है. उनके पास विशेष तरह का पावडर है. विजय ने उनकी बातो में आकर घर में से 45 ग्राम सोने के आभूषण चमकाने के लिए उन्हें दे दिए. इन बदमाशो ने उसे एक बर्तन में डाले और पास के पावडर और पानी बर्तन में डालकर विजय को उसे गैस पर गरम करने कहा. साथ ही यह भी कहा कि पडोस में वें पावडर देकर आते है. विजय रसोईघर में पानी गरम करने लगे तब उन्हें संदेह हुआ और बर्तन का पानी फेंककर देखा तो उसमें से आभूषण गायब थे. वें तत्काल घर के बाहर निकलकर उन युवकों की तलाश करने लगे. लेकिन वें आभूषण लेकर फरार हो गए थे. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही तत्काल भातकुली थाना पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज की. पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है.

Back to top button