16 अगस्त को भव्य चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता
गेल इंडिया एवं रेवनसिद्ध सामाजिक संस्था का संयुक्त आयोजन

अमरावती/दि.1. गेल इंडिया लिमिटेड एवं रेवनसिद्ध सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 अगस्त 2026 को स्थानीय मृगेंद्र मठ, अंबागेट, अमरावती में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक भव्य चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी. ‘अ’ वर्ग (कक्षा 5वीं से 8वीं तक) के विद्यार्थियों के लिए मेरे मन का विषय विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी. वहीं ‘ब’ वर्ग (कक्षा 9वीं से ऊपर तथा ओपन ग्रुप) के प्रतिभागियों को मैं एक छायाचित्रकार विषय पर पोस्टर तैयार करना होगा.
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे. साथ ही दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा. यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है. संस्था के अध्यक्ष उदय चाकोते तथा गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से जिले की विभिन्न शालाओं के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया गया है.
प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु इच्छुक विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को 10 जुलाई 2026 तक अपना नाम दर्ज कराना होगा. पंजीयन के लिए श्री उदय चाकोते अथवा चाकोते फोटो स्टूडियो से संपर्क किया जा सकता है.अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9822576839 पर संपर्क करने की अपील की गई है.





