समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सत्कार
खंडेलवाल सेवा समिति का आयोजन

अमरावती/दि.30- स्थानीय खंडेलवाल सेवा समिति द्वारा समाज के दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके घर-घर जाकर सम्मानित किया गया. जिसमें अवि सुमीत खंडेलवाल, आरव सुयोग मेठी, अनुज दीपक खंडेलवाल, जान्हवी राम खंडेलवाल के निवासस्थान पर पहुंचकर इन छात्र-छात्राओं को समाज के वरिष्ठों ने सम्मानित कर उज्वल भविष्य की शुभकामना दी.
इन प्रतिभाशाली छात्रों में अनुज खंडेलवाल ने 93.80 प्रतिशत, जान्हवी खंडेलवाल ने 93.80 प्रतिशत, आरव मेठी ने (आईसीएसई) बोर्ड की परीक्षा में 94 प्रतिशत एवं अवि खंडेलवाल ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है. इन सभी छात्र-छात्राओं का खंडेलवाल सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष हुकमीचंद खंडेलवाल, सचिव विजय खंडेलवाल, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष जुगलकिशोर खंडेलवाल और खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्षा सुलेखा नितिन खंडेलवाल की अगुवाई में सत्कार किया गया.
इस अवसर पर खंडेलवाल महिला मंडल सचिव स्वीटी नीरज खंडेलवाल, उपाध्यक्षा सोनी विजय खंडेलवाल, सीए आर. आर. खंडेलवाल, सुरेश मेठी, नितिन खंडेलवाल, सुजीत खंडेलवाल, सुमीत खंडेलवाल, बाबूसेठ खंडेलवाल, सुभाष खंडेलवाल, श्याम खंडेलवाल, रेणू खंडेलवाल, एकता खंडेलवाल, शोभा मेठी, ममता खंडेलवाल, रिचा मेठी, राधिका मेठी, हर्षा खंडेलवाल, प्रीति खंडेलवाल, रितु खंडेलवाल सहित समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.





