पति की आत्महत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
यवतमाल जिले के आर्णी तहसील की घटना

आर्णी /दि.29 – यवतमाल जिले के आर्णी तहसील में आने वाले लोणी गांव में पत्नी के अन्य के साथ संबंध रहने के कारण मानसिक परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस प्रकरण में आर्णी पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक का नाम सुनील खाडे (40) है.
मृतक सुनील खाडे के भाई अनिल वासुदेव खाडे द्वारा आर्णी थाने में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी रोहिदास रामराव राठोड (40) के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. शिकायत में आरोप किया गया है कि, सुनील खाडे यह रोहिदास राठोड के ट्रैक्टर पर चालक के रुप में काम करता था. इस दौरान रोहिदास का सुनील के घर आना-जाना बढ गया और इसी कारण सुनील की पत्नी और रोहिदास राठोड के बीच संबंध निर्माण हो गये. दो मई को सुनील की पत्नी घर छोडकर रोहिदास के साथ चली गई थी. पश्चात 19 मई को दोनों लोणी गांव पहुंचे. 26 मई को सुनील खाडे यह पत्नी को समझाने के लिए अपने बेटे के साथ रोहिदास के घर गया तब दोनों ने उससे विवाद कर मारपीट की रहने का आरोप किया गया है. इस घटना के कारण गांव में बदनामी होने से हताश होकर सुनील ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जांच पीएसआई रवींद्र जाधव के मार्गदर्शन में शुरु है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.




