पिंपरी के एजे मॉल पर अंधाधुंध फायरिंग

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

* शुभम लोणकर के शूटर ने की फायरिंग
पुणे/दि.16 – पिंपरी चिंचवड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटरों ने बीच सड़क पर खड़े होकर एजी फर्नीचर मॉल की दिशा में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मुंबई के बाद पुणे में भी बिश्नोई गैंग का आतंक दिखाई दिया. सौभाग्य से घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था. शूटर्स ने मॉल के नाम वाले बोर्ड पर फायरिंग की. आरोपी बाइक पर आए थे. रात 9:20 बजे यह फायरिंग की गई. आरोपियों ने पांच से छह राउंड फायर किए. मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची. आगे की जांच शुरू कर दी गई है. खबर में दावा किया गया है कि, मूल रुप से अकोला जिले केे निवासी शुभम लोणकर के शूटर्स ने यह ताबडतोड फायरिंग की. 5-6 राउंड गोलियां चलाई गई.
पिंपरी-चिंचवड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की. दो लोगों ने दो पिस्तौल से छह गोलियां चलाईं. इस गैंग ने व्यापारी को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी है. पिंपरी-चिंचवड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोणकर के शूटर ने सीधे फर्नीचर मॉल पर फायरिंग की. बाइक पर आए दो लोगों ने दो पिस्तौल से पांच से छह गोलियां फर्नीचर मॉल पर चलाईं. फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. बाइक पर आए दोनों लोगों ने मॉल की दिशा में 5-6 गोलियां चलाईं. इसमें मॉल का कांच टूट गया है.
‘एजे’ फर्नीचर मॉल के मालिक अशोक नैन को एमडी ड्रग्स तस्कर बताते हुए कहा गया है कि यह केवल ट्रेलर है, इसके बाद गोली सीधे सिर में होगी, ऐसी धमकी दी गई है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिश्नोई गैंग के शूटरों की तलाश के लिए टीम रवाना की है. पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संबंध में जांच कर रही है, ऐसी जानकारी पुलिस उपायुक्त गणेश इंगवले ने दी.
* फायरिंग की जिम्मेदारी ली
पिंपरी चिंचवड़ के एजे फर्नीचर मॉल पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई ने ली है. इस संबंध में एक ऑडियो सामने आया है. टीवी 9 इसकी पुष्टि नहीं करता. पिंपरी चिंचवड़ में एजे फर्नीचर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इस संबंध में लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई के नाम से एक ऑडियो सामने आया है. जो हमारे खिलाफ है, उसकी और हमारी जल्द ही मुलाकात होगी. ऐसा इशारा भी इस ऑडियो के जरिए दिया गया है. यह ऑडियो सच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या नहीं? इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Back to top button