बस में चढते समय महिला यात्री के 2.9 लाख रुपए के आभूषण चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र के एसटी डिपो की घटना

अमरावती /दि.27- एक 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ परतवाडा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पति के साथ बस ेसे जाने वाली डिपो पर पहुंचकर बस में चढते समय इस महिला की बैग में से किसी ने 2 लाख 9 हजार 500 रुपए मूल्य के 25 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण चूरा लिये. कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक साई नगर के अकोली परिसर में रहने वाले बंडू कोटांगले (35) नामक युवक अपनी पत्नी के साथ शनिवार 26 जून को दोपहर 3.15 बजे के दौरान अमरावती एसटी डिपो पर पहुंचे. वे परतवाडा किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उनके पास एक कपडे की बैग और एक हैंडल बैग थी. छोटे पर्स में इस दम्पति ने 20 ग्राम सोने के और 5 ग्राम चांदी के आभूषण रखे थे. साथ ही डेढ हजार रुपए नकद थे. बस में चढते समय भीड का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने उनकी हैंडबैग में से सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि चुरा ली. शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





