मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
1745 करोड़ का कोकीन स्टॉक पकड़ा गया

* गृह मंत्री अमित शाह ने टीम की सराहना की
मुंबई/दि.1 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोकीन का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. 349 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई. छउइ द्वारा जब्त इस कोकीन की बाजार में अनुमानित कीमत 1775 करोड़ रुपये बताई गई है. इतने बड़े स्तर पर नशे का यह स्टॉक कहां से आया? किसने लाया? कहां जाने वाला था? यह जांच का विषय है. इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन मिलने से एनसीबी की टीम भी हैरान है. कोकीन की इस जब्ती के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा एनबीसी ने किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई के लिए एनबीसी को बधाई दी है.
एनबीसी की इस सफलता पर अमित शाह ने एक्स (द) पर पोस्ट किया. उन्होंने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया. उन्होंने लिखा कि एनबीसी ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए 349 किलो हाईग्रेड कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1745 करोड़ रुपये है. यह ऑपरेशन एजेंसी के बॉटम टू टॉप अप्रोच का उदाहरण है. सरकार ड्रग कार्टेल को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.
* पद्मावती रॉयल्स सोसायटी से गिरफ्तारी
इससे पहले मुंबई पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पूर्व बार डांसर को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6 करोड़ रुपये की 5,000 (एक्स्टेसी) गोलियां जब्त की थीं. गिरफ्तार महिला का नाम अश्विनी पॉल है. आरोपी महिला पुणे की रहने वाली है. मुंबई और महाराष्ट्र में फैले एक बड़े ड्रग रैकेट में वह एक महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है. पुलिस ने अश्विनी को टिटवाला के पद्मावती रॉयल्स सोसायटी से गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान पांच मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड भी जब्त किए गए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसके पार्टनर के जेल जाने के बाद अश्विनी ने इस ड्रग कारोबार में कदम रखा.
* उनके पास 200 गोलियां मिलीं
पुलिस के अनुसार, अश्विनी 2012 में मुंबई आई और डांस बार में काम शुरू किया. समय के साथ उसने पार्टियों में ड्रग सप्लाई करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे उसका नेटवर्क मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के अन्य शहरों में फैल गया. खासतौर पर कॉलेज जाने वाले छात्र उसके निशाने पर होते थे. वह एक गोली के लिए 1500 से 2000 रुपये तक वसूलती थी.





