पर्यटन का मोह टाले नागरिक, मंत्री महाजन ने किया आवाहन

मुंबई/दि.6-राज्य में मुंबई व पुणे सहित अन्य इलाकों में हो रही झमाझम बारिश तथा बारीश की वजह से घटित हो रहे हादसों को देखते हुए आपत्ति व्यवस्थापन मंत्री गिरीष महाजन ने नागरिकों से आवाहन किया है कि वे गैर जरूरी कामों के लिए अपने घर से बिल्कुल भी बाहर न निकले. साथ ही घुमने-फिरने के लिहाज से पर्यटन स्थलों की ओर भी न जाए. क्योंकि राज्य में बडे पैमाने पर बारिश हो रही है. साथ ही मुंबई सहित कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 से 90 किमी प्रतिघंटा हो रही है. जिसकी वजह से पेड उखडकर गिर रहे है और हादसे घटित होने की पूरी संभावना है. ऐसे में जानोमाल का बडा नुकसान भी हो सकता है. साथ ही मंत्री महाजन ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि नागरिकों द्वारा इस आवाहन की अनदेखी की जाती है तो सरकार को सख्ती करनी पडेगी. इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक आपदा वाले इस दौर में विपक्ष से राजनीति नहीं करने का भी आवाहन किया है.
* विधानभवन का कामकाज किया गया स्थगित
मुंबई सहित राज्य में हो रही मुसलाधार बारिश की स्थिती को देखते हुए आज विधानसभा के कामकाज को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया. मौसम की बेहद गंभीर व रौद्र स्थिती की दखल लेते हुए यह निर्णय लिया गया. सभागृह का कामकाज शुरू होने के बाद मुंबई में हुई विविध दुर्घटनाओं को लेकर विरोधक बेहद आक्रामक हो गए थे. इस समय विरोधकों की भूमिका पर अपनी बात रखते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राजकीय आंकडों की बजाय संवेदनशिलता ज्यादा महत्वपूर्ण है. जिसके चलते वे कल इस संदर्भ में अपना पूर्ण निवेदन करेंगे.
किश्तवाड में भुस्खलन, 5 से 6 वाहन दबे
उधर दूसरी ओर जम्मू कश्मिर के किश्तवाड जिले में भी विगत 48 घंटे से मुसलाधार बारिश हो रही है. जिसके चलते आज किश्तवाड जिले में भूस्खलन की घटना घटित हुई और मलबे के निचे 5 से 6 वाहन दब गए. फिलहाल मलबा हटाते हुए वाहनों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

Back to top button