राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर कल अमरावती दौरे पर

पीएमश्री, सीएमश्री और आदर्श स्कूलों की करेंगे समीक्षा

अमरावती/दि.27 – गृह (ग्रामीण), आवास, स्कूल शिक्षा, सहकारिता एवं खनन राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर रविवार 28 जून को अमरावती जिले के दौरे पर रहेंगे.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे अमरावती के शासकीय विश्रामगृह में जिले की पीएमश्री, सीएमश्री और आदर्श विद्यालयों की समीक्षा बैठक लेंगे. इसके बाद सुबह 10.30 बजे मालटेकड़ी रोड स्थित शासकीय अध्यापक विद्यालय के पुराने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करेंगे, जहां डॉ. पंजाबराव देशमुख शैक्षणिक संकुल प्रस्तावित है. इसके पश्चात सुबह 11 बजे वलगांव रोड स्थित शासकीय विद्यानिकेतन विद्यालय का दौरा कर वहां की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे.

Back to top button