नंदकिशोर काले अमरावती के उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी

तीन साल से अमरावती आरटीओ का यह पद था रिक्त

अमरावती/दि.2 – अमरावती के प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में तीन वर्षों से रिक्त उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के पद पर नंदकिशोर काले ने पदभार ग्रहण कर लिया है. लंबे समय से पद खाली होने के कारण कार्यालयीन कार्यों पर अतिरिक्त दबाव था. अब नियुक्ति होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और नागरिकों के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है.
नंदकिशोर काले का पुणे से पदोन्नति के बाद अमरावती में उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के रूप में स्थानांतरण हुआ है. उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आरटीओ कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान प्रभारी सहायक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी संजय पेंढारकर, जनसंपर्क अधिकारी अनिल मानकर तथा कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव से अमरावती जिले का परिवहन प्रशासन अधिक प्रभावी और गतिशील बनेगा. आरटीओ कार्यालय में लंबे समय से रिक्त इस महत्वपूर्ण पद के भरने से विभाग में प्रशासनिक समन्वय, कार्यान्वयन और नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है.

Back to top button