राष्ट्रवादी के बडबोले नेता जीतेंद्र आव्हाड का दावा

स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा संकट आने वाला 4 दिन रुक जाइए

* मुंबई में भी मचेगा हाहाकार
मुंबई /दि.25- फिलहाल देश पर बड़ा आर्थिक संकट आया हुआ है. बढ़ती महंगाई, संभावित आर्थिक संकट और सत्ताधारियों की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष लगातार तीखी आलोचना कर रहा है. यह होने वाला है, यह 100 प्रतिशत सच है. देश पर स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा संकट आने वाला है, यह हम पहले से कह रहे थे. लेकिन यह सरकार गंभीर नहीं है, क्योंकि उन्हें पता है कि आखिर में उन्हें धर्म के मुद्दे पर जाना है, ऐसा कहते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने निशाना साधा है.
पत्रकारों से बात करते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा, यह होने वाला है, यह 100 प्रतिशत सच है. इस देश पर स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा संकट आने वाला है, यह हम पहले से कह रहे थे. मनमोहन सिंह ने उस समय इसका असर नहीं होने दिया था. अब 4 दिन बाद मुंबई में भी हाहाकार मचेगा. यह सरकार गंभीर नहीं है, क्योंकि उन्हें पता है कि आखिर में उन्हें धर्म के मुद्दे पर जाना है.
देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस उपाय नहीं है. कालाबाजारी करने वाले खुलेआम कतारों में खड़े हैं, लेकिन सरकार उन्हें पकड़ नहीं रही. इस सरकार को आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है और यह केवल पूंजीपतियों की सरकार है, ऐसी तीखी आलोचना भी की गई. साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार गंभीर नहीं है और अपने असफलताओं को छिपाने के लिए आखिर में ‘हिंदू-मुस्लिम’ और धर्म के मुद्दे पर ही जाएगी.
* मंत्रिमंडल के नेताओं पर निशाना
वर्तमान मंत्रिमंडल के नेताओं पर परिवारवाद का सीधा आरोप लगाते हुए कहा गया कि मंत्रिमंडल के सभी लोग अपनी पत्नियों को किसी न किसी पद पर बैठाकर दबंगई कर रहे हैं और सारे पद अपने परिवार वालों को दे रहे हैं. एक विशेष मामले का संदर्भ देते हुए कहा गया कि वे मुसलमान हैं और 50 वर्षों से उस घर में रह रहे हैं, और कार्रवाई में भेदभाव की ओर भी ध्यान दिलाया गया.

Back to top button